फतेहपुर । मलवा विकास खंड के संदीपनि पब्लिक स्कूल अदमापुर ,कोरसम में शनिवार को कलरव वायस आफ किड्स वार्षिक समारोह का आयोजन हुआ ।
शुभारंभ प्रबन्धक आशीष सिंह ने दीप प्रजव्वलित कर किया । बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुतियां देकर मन मोह लिया ।
छात्रा प्रज्जवलिता द्वारा काव्य ग्रंथ रश्मिरथी की पंक्तियाँ सुना तालिया बटोरी गई ।
ओ माई फ्रेंड्स गणेशा…,नंदनी… नंदनी… पर डांस फारफामेंस छात्राओ द्वारा आश्चर्यजनक रूप मे प्रस्तुत किया गया ।
अयोध्या मे राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मेरे घर राम आये है … की प्रस्तुति देखकर उपस्थित अभिभावकों,शिक्षकों ने जय श्री राम के नारे लगाए । हिन्दु मुस्लिम एकता पर नाट्य प्रस्तुति,इतिहास का मै आइना हु…पर राष्ट्र भक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रम मे शानदार प्रस्तुतियों से मन मोह लिया ।
प्रबन्धक आशीष सिंह ने कहा की बच्चों को संस्कार परक शिक्षा देना उद्देश्य है । आजकल लोग बच्चों को बड़े शहरों मे पढाना बहुत ही महत्वपूर्ण समझते है । मेरी गारंटी है मै वो सब संसाधन पूर्ण शिक्षा ग्रामीण क्षेत्र मे इस विद्यालय मे उपलब्ध कराऊंगा । प्रधानाचार्य श्रवेंद्र कुमार सिंह ने सभी का स्वागत किया ।
इस मौके पूर्व प्रधानाचार्य कल्लू सिंह,प्रधान गंगा प्रसाद तिवारी,युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला,लालू सिंह,गणेश दीक्षित, सज्जन सिंह,कुलदीप साहू,प्रभात सिंह,राजू सिंह ,संजय सिंह, पप्पू सिंह, सुग्रीव सिंह,राम चंद्र सैनी आदि रहे ।
