बिन्दकी/फतेहपुर । चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल बिन्दकी के बच्चों ने नुक्कड नाटक व रैली निकाल कर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरुक किया । इस दौरान मतदाताओं को मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई ।





बिन्दकी तहसील की नायब तहसीलदार रचना यादव,लेखपाल भान सिंह व विद्यालय के प्रधानाचार्य नितिन तिवारी व शिक्षक शिक्षिकाओं की मौजूदगी में बच्चों ने चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल बिन्दकी परिसर से ललौली चौराहा,तहसील परिसर,बजाजा गली,फाटक बाजार व नजाही बाजार होते हुए मतदाता जागरूकता रैली निकाली । इस दौरान बच्चों ने नुक्कड नाटक के माध्यम से भी मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया ।
