कानपुर के ग्राम सरसौल के पंचायत भवन में पुलिस ने व्यापारियों के साथ एक बैठक की । जिसमें ऑपरेशन त्रिनेत्र के बारे में चर्चा की गई । शासनादेश व कानपुर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार के आदेश पर महाराजपुर थानाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला की अगुवाई में सरसौल बाजार में व्यपारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया ।
आयोजित बैठक में थाना प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने ऑपरेशन त्रिनेत्र को बल देते हुए कहा कि हर घर कैमरा लगवाने से अपराध पर अंकुश लगने के साथ अपराधियों की पहचान करने में मदद मिलेगी ।
उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि अपनी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर कैमरे लगाए । जिससे अपराधियों एवं अपराध पर अंकुश लगाने में ऑपरेशन त्रिनेत्र काफी हद तक मदद कर सकता गया ।
इस ऑपरेशन त्रिनेत्र को लेकर क्षेत्रीय व्यापारियों ने समर्थन दिया । व्यापारियों ने जल्द से जल्द कैमरा लगवा लेंगे,इस बात को सुनिश्चित किया ।
कानपुर के महाराजपुर में निगरानी के लिए ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस ने घर-घर दस्तक देनी शुरू कर दी है । हर घर दस्तक अभियान के तहत ऐसे लोगों से संपर्क किया जा रहा है । जिनके सीसीटीवी कैमरे रोड साइड हैं । पुलिस ऐसे लोगों से संपर्क कर उनके एंगल बदलवाने के लिए आग्रह करेगी । ताकि उनके घर के साथ-साथ क्षेत्र की सड़क या तिराहा-चौराहा भी कवर हो जाए । इससे न सिर्फ घर में आने वाले लोगों पर नजर रहेगी । बल्कि सड़क से गुजरने वाले लोगों व वाहनों की भी निगरानी में मदद मिलेगी ।
इस बैठक में प्रमुख रूप से पवन मिश्रा चौकी प्रभारी सरसौल, राम कुमार उर्फ देवगौड़ा ग्राम प्रधान सरसौल, भानू यादव, मुकीम खान, विनोद विश्वकर्मा, लल्लू विश्वकर्मा,शैलेन्द्र सिंह,दीपू कुशवाहा,आशीष तिवारी,सुभाष साहू,लखन सिंह चंदेल,कल्लू परिहार,राजेश कुमार, हरि ओम शिवहरे,राहुल प्रजापति,आदित्य मौर्य,अजीत,श्याम गुप्ता ,अमित भदौरिया, पंकज समेत सैकड़ों व्यापारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे ।
