बिन्दकी/फतेहपुर । विगत वर्षों की भाति कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया । फेयरवेल पार्टी का शुभारंभ मुख्य अतिथि रेखा श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव व डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर और मां सरस्वती की अर्चना माल्यार्पण के साथ किया । कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने 12 कक्षा के छात्रों को मिष्ठान खिलाकर मुह मीठा कराया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।




इस मौके पर कक्षा 11वीं के छात्रों ने 12वीं के छात्रों को उपनामों से विभूषित किया । सिद्धांत ओमर को सीपीएस व निलिस राजपूत को मिस सीपीएस उपनाम से अलंकृत किया 12वीं के छात्र छात्राओं ने शिक्षकों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उपहार देकर आभार व्यक्त किया । वही शिक्षको ने सभी छात्र छात्राओं को आशीर्वाद से अभिसिंचित किया । इस मौके पर 12वीं के छात्र छात्राएं आशीर्वचनों से आत्म विभोर दिखे ।
अंत में प्रधानाचार्य नितिन तिवारी ने विद्यार्थियों का मार्ग दर्शन कर उज्जवल भविष्य की कामना की ।
