बिन्दकी/फतेहपुर । भारतीय युवा सभा के कुवरपुर रोड बिन्दकी स्थित कार्यालय का उद्घाटन भा०यु०स० के प्रदेश महासचिव राहुल द्विवेदी ने उद्घाटन कर बिन्दकी नगर कमेटी की घोषणा किया ।


बिन्दकी नगर के आकाश सविता को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया । भारतीय युवा सभा एक अराजनैतिक संगठन है । जिसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाना है ।
इस मौके पर अनुराग अवस्थी,अशोक कुमार, आदर्श चौहान, दीनू सविता, हर्षित द्विवेदी, धीरु पटवा, विश्वास गुप्ता, आनंद द्विवेदी, शांती लाल तिवारी सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
