– कोतवाली में दी गई तहरीर
– एक ज्ञात व 8 लोग अज्ञात
– पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा
बिन्दकी/फतेहपुर । बिन्दकी तहसील अधिवक्ता संघ के सचिव सत्यार्थ सिंह गौतम के साथ लगभग 10 लोगों ने अभद्रता की और जान माल की धमकी दी । सचिव द्वारा कोतवाली बिन्दकी में तहरीर दी गई है । पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है ।
दी गई तहरीर के अनुसार सत्यार्थ सिंह गौतम ने कहा है कि वह तहसील बिन्दकी में वकालत को प्रैक्टिस करता है । कल मोनू सिंह पुत्र जयराम सिंह नि० ग्राम अदमापुर मजरे कोरसम साथियों के संग मेरे बस्ते मूंगफली रखा रहे । लक्ष्मी नारायान यादव ने मना किया था मेरे साथी अधिवक्ता ने इनको यहाँ पर मूंगफली खाने से मना किया तो यह लोग गाली गलौज करने लगे और लड़ाई पर उतारू हो गये लेकिन कई अधिवक्ता के आ जाने से इन लोगो को जाने दिया गया और यह लोग देख लेने की धमकी देकर चले गये ।
आज 14-2-2024 को मोनू उपरोक्त अपने 8 दस साधियों के साथ मेरे बस्ते आकर नारेबाजी करने लगे और जान से मारने की धमकी देकर चला गया । आवश्यक कानूनी कार्यवाही करके प्रार्थी जान माल की रक्षा की जाए । पुलिस ने विद्युत कार्रवाई एवं सुरक्षा करने का आश्वासन दिया है ।
