बिन्दकी/फतेहपुर । मंगलवार को नगर के लंका रोड स्थित भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यालय परिसर में यूनियन की एक बड़ी बैठक हुई बैठक को जिला अध्यक्ष अशोक उत्तम ने संबोधित करते हुए कहा कि शासन प्रशासन द्वारा समस्याओं को हल करने के लिए बार-बार आश्वासन दिया जाता है । लेकिन समस्याएं हल नहीं की जा रही है ।
उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी ज्ञापन लेने मौके पर नहीं आता तो सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे काफी देर इंतजार के बाद जब कोई अधिकारी ज्ञापन लेने बैठक में नहीं पहुंचा तो नाराज यूनियन के लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन करने का फैसला लिया और नगर कार्यालय से पैदल चलकर मोहल्ला फाटक बाजार,मेन बाजार,खजुहा चौराहा,ललौली चौराहा,अस्पताल रोड होते हुए तहसील गेट के सामने पहुंचे इस मौके पर भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा यूनियन के लोग तहसील परिसर के अंदर घुसे जहां पर अधिकारियों के मौजूद न होने पर सीनियर सब इंस्पेक्टर सत्यदेव गौतम ने ज्ञापन लिया आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं को उच्च अधिकारियों से अवगत कराकर हल करने का काम करेंगे । यूनियन के लोगों ने मांग किया कि विद्युत कार्यालय द्वितीय का कार्यालय बिन्दकी कस्बे में खोला जाए बिंदकी बाईपास का निर्माण तत्काल पूरा कराया जाए किसानों को 18 घंटे बिजली दी जाए यह भी मांग की गई कि गांव क्षेत्र मे टूटी सड़क खरंजा का निर्माण कराया जाए कस्बे के अंदर जहां-जहां पर भी सीसी मार्ग टूटा हुआ है । उसकी मरम्मत करने का काम किया जाए लंका रोड वाले में टूटा हुआ मेन होल ठीक कराया जाए मैनहोल के कारण अक्सर घटनाएं होती है । लोग घायल हो रहे हैं । इसके अलावा यूनियन के लोगों ने आवारा पशु तथा बंदरों की समस्या हल करने की मांग की कहा गया कि आवारा पशुओं तथा बंदरों से निजात दिलाने का काम किया जाए कहा गया कि धान खरीद पर फर्जी खतौनी दिखाकर खरीद घोटाला किया गया है । इस लिए घोटाले का पर्दाफाश किया जाए तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए मांग की गई की धान गेहूं के नगद भुगतान पर दो प्रतिशत टीडीएस के नाम पर व्यापारी द्वारा कटौती की जा रही थी रोका जाए चेक के माध्यम से किसानों व व्यापारियों का भुगतान किया जाए कंप्यूटर कक्ष पर डाटा ना आने पर वादों के आदेश व खतौनी किसानों को समय से नहीं मिल पाती । जिसे तत्काल डाटा सुनिश्चित कराया जाए नागरिकों की जान माल की सुरक्षा की जाए तथा आपराधिक मामले समय से दर्ज किए जाएं हद बंदी व बंटवारे के वादों पर समय से कानून को की रिपोर्ट सुनिश्चित कराई जाए अन्यथा कार्रवाई कराई जाए जिससे हद बंदी व बंटवारा समय से हो सके ग्राम सेलावन में बनी मिनी सचिवालय की जांच कराकर नवीनीकरण कराया जाए तथा नाले में पुलिया की व्यवस्था कराई जाए सेलवान गांव में मध्य बने नाले की सफाई भी कराई जाए बिन्दकी कस्बे की निकट स्थित काशीराम कॉलोनी में कुछ आवास बंद पड़े हैं । उन आवासों को खाली करा कर पात्र लोगों को आवास आवंटित करने की मांग की गई जहानाबाद बकेवर मार्ग गड्ढा मुक्त करने की मांग की गई ग्राम कल्याणपुर नेशनल हाईवे पर क्रॉसिंग की व्यवस्था तत्काल कराई जाए संपूर्ण समाधान दिवस तथा थाना दिवस में दिए गए आवेदन पर जांच कर तुरंत कार्रवाई की जाए एवं गैस एजेंसी द्वारा अतिरिक्त गैस सेलेंडर की वसूली को रोका जाए । भारतीय किसान यूनियन टिकैत की समस्याओ पर विचार करके कार्यवाही की जाये । अगर जरूरत पड़ी तो भारतीय किसान यूनियन अनिश्चित कालीन धरना करेगी ।
इस मौके पर अशोक उत्तम जिलाध्यक्ष,नवल सिंह पटेल जिला महा सचिव,दिनेश शुक्ल जिला प्रवक्ता,यदुनन्दन आर्य जिला संरक्षक,जय सिंह यादव जिला सचिव,महिला मोर्चा राजेश कुमारी जिला संरक्षक, कंचन सिंह जिला अध्यक्ष, ममता गुप्ता जिला अध्यक्ष, कप्तान सिंह यादव तहसील अध्यक्ष, रमाशंकर सूर्यवंशी तहसील अध्यक्ष, अजीत उत्तम तहसील महासचिव ,श्याम लाल कुश्वाहा तहसील सचिव, छोटे लाल पासवान ब्लाक अध्यक्ष देवमई, मोइद अहमद ब्लाक अध्यक्ष मलंवा,राहुल उमराव ब्लाक अध्यक्ष खजुहा, राकेश कुशवाहा ब्लाक खजुहा उपाध्यक्ष के अलावा सभी सदस्य राधेश्याम लोधी, रमा शंकर लोधी,छोटे लाल उत्तम व रामबाबू सविता आदि उपस्थित रहे ।
