बिन्दकी/फतेहपुर । निदेशक प्राविधिक शिक्षा के निर्देशानुसार राजकीय पालि टेक्निकल खजुहा बावनी इमली संस्था में कल 15 फरवरी 2024 को 11:00 बजे से 03:00 बजे के मध्य एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।
संस्था के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को आदेशित किया जाता है कि वे इस रक्तदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर अपना योगदान देना सुनिश्चित करें इस सम्बन्ध में कोई भी जानकारी हेतु सस्था की स्टाफ डॉ० रूपाली से सम्पर्क करें ।
