बिन्दकी/फतेहपुर । कल मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) गुट की मासिक बैठक लंका रोड स्थित बिन्दकी कार्यायल पर लगभग 2 बजे से शुरू हुई । जिसमे पंजाब और हरियाणा से चल कर दिल्ली कूच कर रहे । किसानों का समर्थन करते हैं तथा सभी किसानों, नव जावनों तथा मातृ शक्ति से विशेष अनुरोध किया जाता है कि राष्ट्रीय आवाहन पर 16 फरवरी को भारत बंद में अपना पूर्ण समर्थन करने की अपील की हैं ।
विशेष बैठक में मौजूद अशोक उत्तम जिलाध्यक्ष, नवल सिंह पटेल जिला महासचिव,दिनेश शुक्ल जिला प्रवक्ता, यदुनन्दन आर्य जिला संरक्षक,जय सिंह यादव जिला सचिव,महिला मोर्चा राजेश कुमारी जिला संरक्षक,कंचन सिंह जिला अध्यक्ष,ममता गुप्ता जिला अध्यक्ष ,कप्तान सिंह यादव तहसील अध्यक्ष, रमा शंकर सूर्यवंशी तहसील अध्यक्ष,अजीत उत्तम तहसील महासचिव,श्याम लाल कुश्वाहा तहसील सचिव,छोटेलाल पासवान ब्लाक अध्यक्ष देवमई, मोइद अहमद ब्लाक अध्यक्ष मलंवा,राहुल उमराव ब्लाक अध्यक्ष खजुहा,राकेश कुशवाहा ब्लाक खजुहा उपाध्यक्ष के अलावा सभी सदस्य राधेश्याम लोधी,रमा शंकर लोधी, छोटे लाल उत्तम व रामबाबू सविता आदि उपस्थित रहे ।
