फतेहपुर । प्रदेश स्तर पर 19 फरवरी 2024 को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-@ 4.0 के आयोजन का जनपद में सफल सजीव प्रसारण कराने के सम्बंध में मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई ।

उन्होंने कहा कि शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का लखनऊ से आयोजित होने वाले कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्थित तहसील/ब्लाक मुख्यालय में किया जाएगा । इसके लिए स्थलों का चयन करते हुए कार्ययोजना बनाकर आपस मे समन्वय कर कार्यक्रम का सफल आयोजन कराने के निर्देश सम्बन्धितो को दिये ।
उन्होंने कहा कार्यक्रम में प्रदर्शनी के लिए विभिन्न विभागों के स्टाल लगाये जाय । इसके लिए सम्बंधित विभागों से समन्वय बनाकर स्टाल लगा जाय । उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी को तैनाती कर दी जाय । जिससे कार्यक्रम के सुगम व सफल आयोजन में कोई समस्या न हो ।
उन्होंने कहा ऐसे निवेशक जिनके द्वारा 10 करोड़ अथवा इससे कम का निवेश प्रस्ताव हस्ताक्षरित किया गया है । उनको जनपद स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा । 10 करोड़ से अधिक धनराशि के निवेश प्रस्ताव से जुड़े निवेशकों को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया ।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम मे प्रतिभाग के करने के लिए सांसद/ विधायक, जिला पंचायत/नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्यगण एवं ब्लाक प्रमुख/ब्लाक समिति के सदस्यगणों सहित जनप्रतिनिधियों के साथ निवेशकों भी आमंत्रित करने के निर्देश सम्बंधितो को दिये ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,उपायुक्त उद्योग ,एल0डी0एम0,सहायक श्रमायुक्त, मुख्य अग्निशमन अधिकारी,जिला उद्यान अधिकारी,प्राचार्य -पालीटेक्निक, आई0टी0आई0 सहित सम्बन्धित उपस्थिति रहे ।
