संवाद सूत्र अखिलेश तिवारी
रायपुर (छ.ग.) । जांजगीर चांपा जिला क्षेत्र के मनरेगा से रोजगार भी मिला और राशन लेने में हुई आसानी जांजगीर-चांपा जिला क्षेत्र के ग्राम पंचायत- पोंच में नवीन पी.डी.एस. भवन बनने से यदि सही मायनों में कोई सबसे ज्यादा खुश हैं तो वे हैं गांव के ग्रामीण जन ।
उन्हें अब पी.डी.एस. भवन में प्रारंभ हुई उचित मूल्य की दुकान में अपने हक का राशन लेने में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है ।
वे प्रवेश द्वार से आसानी से भवन के भीतर प्रवेश करते हैं और अपनी आंखों के सामने राशन तौल कराकर प्राप्त कर लेते हैं । इस प्रकार यहाँ यह कहना प्रासंगिक होगाकि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से बना यह पी.डी.एस. भवन उनके लिए कारगर साबित हो रहा है ।
जांजगीर-चाम्पा के विकासखण्ड-बलौदा की ग्राम पंचायत-पोंच में बने इस पी.डी.एस. भवन में उचित मूल्य की दुकान खुलने से गांव के ग्रामीण सहित दिव्यांगजनों, बुजुर्गों और महिलाओं में सबसे अधिक खुशी का माहौल है । उनके लिए यह किसी सौगात से कम नहीं है ।
उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं और सेवाएं आसानी से मिलें,इसी सोच के तहत ग्रामीणों के अनुकूल पी.डी.एस. भवन बनाने का निर्णय ग्राम पंचायत के द्वारा लिया गया ।
पीडीएस के लिए महात्मा गांधी नरेगा एवं 15 वें वित मद के अभिसरण के तहत् उचित मूल्य की दुकान निर्माण कार्य स्वीकृत है ।
प्रशासकीय स्वीकृति राशि 12.15 लाख रुपये किये गये ।
