बिन्दकी/फतेहपुर । वरिष्ठ अधिवक्ता अजमत उल्ला 67 वर्ष की आयु में बीते माह बीमारी के चलते मौत हो गई थी । इस दौरान आदर्श अधिवक्ता संघ बिन्दकी की ओर से शोक सभा करके उनके परिजनों को 50 हजार रुपये की सहायता दी गई ।
आदर्श अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार बाजपेयी, महामंत्री सत्यार्थ सिंह गौतम,कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव,वरिष्ठ अधिवक्ता हारुन खान,श्रीराम बाबा ने मृत अधिवक्ता के घर जाकर उनके परिजनों को 50 हजार की सहायता राशि देकर संवेदना व्यक्त की । धन राशि मिलते ही परिजनों के चेहरे पर मुस्कान दिखी ।
