कानपुर । भारतीय सेना की 137 सीईटीएफ टीए बटालियन 39 गोरखा राइफल गंगा टास्क फोर्स ने संजय ज्योति गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल,कानपुर नगर में गंगा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि कांता प्रसाद वर्मा स्कूल प्रबंधक,मीना वर्मा प्रधानाचार्य एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे ।

गंगा टास्क फोर्स के कमान अधिकारी कर्नल अरविंद प्रसाद एस और कानपुर स्थित कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप कुमार ओझा के दिशा निर्देश पर विगत 5 सालों से गंगा स्वच्छता अभियान,पौधा रोपण,घाटों की गश्त,जागरूकता अभियान निरंतर कर रही है । इस अवसर पर गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार ललित मोहन ने स्कूल में उपस्थित छात्र-छात्राओं को गंगा स्वच्छता के बारे में जागरूक किया और गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई एवं पौधे वितरित किए ।
