बकेवर/फतेहपुर । जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान मे 25 फरवरी को “पत्रकारिता एक मिशन गोष्ठी” व सम्मान समारोह का आयोजन चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल बकेवर फतेहपुर मे किया जाएगा । समारोह की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सी. इंदुमती होगी ।
स्वागत समारोह मे ग्रामीण आंचलों के पत्रकार, सम्पादक ,शिक्षक, अधिवक्ता समाजसेवी सहभागिता करेंगे ।
यह जानकारी देते हुए जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र त्रिपाठी ने बताया कि समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक,बेसिक शिक्षा अधिकारी,उपजिलाधिकारी बिंदकी,क्षेत्राधिकारी बिंदकी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे । समारोह की सफलता हेतु तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है ।
