फतेहपुर । अमौली विकास खण्ड का नसेनियां गांव एक बार फिर से चर्चा में आ गया है,अब यह एक ऐसा गांव है । जहां पर लगातार मेधावी प्रतिष्ठित नौकरी में चयन होकर अपने परिजनों सहित गांव का नाम रोशन किया है । नसेनिया निवासी नितेश कुमार उमराव का चयन संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी के द्वारा आयोजित परीक्षा के अन्तर्गत भारतीय भू सर्वेक्षण विभाग में सहायक भू भौतिकविद् के पद पर चयन हुआ है । वर्तमान में आईआईटी धनबाद में भू विज्ञान में पी0एच0डी0 कर रहे है । इनके पिता विनोद कुमार किसान तथा माता श्रीमती श्यामकली ग्रहणी है । अपने तीन भाइयों ने यह सबसे छोटे है । मेघावी के नौकरी में चयनित होने पर गांव के शिवप्रकाश शुक्ल,शशांक अवस्थी,करन पटेल,शुभम उमराव सहित अनेकों लोगो में मेधावी से फोन से बधाई देकर और मिठाई बांटकर खुशी मनाई । मेघावी अभी धनबाद में है । मेघावी के नसेनिया पहुंचने फूल माला इत्यादि से ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा ।
