बिन्दकी/फतेहपुर । बिन्दकी में राहगीरों ने मार्ग किनारे संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति को बेहोश पड़ा देखा तो लोगों की मौके पर काफी भींड एकत्र हो गई । सूचना मिलने पर पुलिस ने एंबुलेंस से अज्ञात व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी में भर्ती कराया ।
जानकारी के अनुसार नगर के ललौली मार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक के समीप बुधवार को दोपहर लगभग 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बेहोश पड़ा मिला । लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस को बुलाकर अज्ञात व्यक्ति को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । चिकित्सकों के उपचार के बाद भी समाचार लिखे जाने तक व्यक्ति को होश नहीं आया । फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।
