फतेहपुर । शहीद पुलिसकर्मी के आश्रित परिजनों को बैंक ऑफ बड़ौदा पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत रु.60 लाख का बीमा का चेक आज पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के माध्यम से सोपा गया किया गया ।
ज्ञात हो कि बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस कर्मियों को निःशुल्क दुर्घटना बीमा प्रदान किया जाता है । इसके अंतर्गत सड़क दुर्घटना में मृत पुलिसकर्मी श्री राकेश कुमार की पत्नी श्रीमती रूपा सरोज को श्री उदय शंकर सिंह पुलिस अधीक्षक फ़तेहपुर, विजय मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जनपद फ़तेहपुर, डी.के. श्रीवास्तव,क्षेत्रीय प्रमुख बैंक ऑफ बड़ौदा, फ़तेहपुर क्षेत्र के द्वारा रु.60 लाख का बीमा चेक प्रदान किया गया ।
मौके पर महेंद्र कुमार श्रीवास्तव मुख्य प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा,जय वर्धन,शाखा प्रमुख,खागा शाखा,अनुज जयसवाल ,अधिकारी, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित विभिन्न पुलिसकर्मी एवं बैंक के अधिकारी उपस्थित थे ।
मृत पुलिसकर्मी के परिजनों को यह बीमा राशि, बैंक ऑफ बड़ौदा और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच हस्ताक्षरित एमओयू के तहत प्रदान किया किया गया पुलिस विभाग से प्रस्ताव प्राप्त होने पर आवश्यक कार्यवाही को पूरा करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा की खागा शाखा द्वारा बीमा क्लेम की राशि दिवंगत पुलिसकर्मी के आश्रित को प्रदान की गई । इस मौके पर क्षेत्रीय प्रमुख डीके श्रीवास्तव ने कहा कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा की संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं । पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने कहा कि यह धनराशि शहीद पुलिसकर्मी के परिजनों को आर्थिक समस्याओं से बचाएगी ।
