कानपुर । भारतीय सेना की 137 सी ई टी एफ टी ए बटालियन 39 गोरखा राइफल गंगा टास्क फोर्स ने उच्च प्राथमिक विद्यालय कतरी शंकरपुर कानपुर नगर मे गंगा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अब्दुल खान प्रधानाचार्य एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे । गंगा टास्क फोर्स के कमान अधिकारी कर्नल अरविंद प्रसाद एस और कानपुर स्थित कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप कुमार ओझा के दिशा निर्देश पर विगत 5 सालों से गंगा स्वच्छता अभियान,पौधा रोपण,घाटों की गश्त,जागरूकता अभियान निरंतर कर रही है ।
इस अवसर पर गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार समरजीत सिंह ने स्कूल में उपस्थित छात्र-छात्राओं को गंगा स्वच्छता के बारे में जागरूक किया और गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई एवं पौधे वितरित किए ।
