फतेहपुर । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सी० इंदुमती के मार्गदर्शनानुसार स्वीप आइकॉन डॉ० अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान विद्युत वितरण प्रथम खण्ड कार्यालय में चलाया गया ।
सर्वप्रथम राजमंगल सिंह अधिशासी अभियंता व आर के गुप्ता अधिशासी अभियंता मीटर ने मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान के बैनर में हस्ताक्षर कर सभी विद्युत उपभोक्ताओं को जागरूक करने की स्वीकृति दी ।
स्वीप आइकॉन डॉ० अनुराग द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व उपस्थित विद्युत उपभोक्ताओं को मतदाता शपथ दिलाई व यह निवेदन किया कि आने वाले लोकतंत्र के पर्व में जनपद के विकास हेतु स्वयं मतदान करें व अन्य लोगों को भी मतदान हेतु प्रेरित करें ।
इस अवसर पर एम एम सिद्दीकी एसडीओ,चंद्रेश रायजादा लेखाकार, रामचंद्र मौर्य,जयसिंह,पुष्पा देवी,रीना देवी सहित तमाम उपभोक्ता उपस्थित रहे ।
