– वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सूचना पर लिया जायजा,कहा जल्द पकडे जाएगे
बकेवर/फतेहपुर । बकेवर क्षेत्र में कई दिनों से लकडबग्घा जोडे की चहलकदमी देखी जा रही है । वे दिन में खेत में बकरी आदि को जानवरों को अपना निवाला बना रहे । बकेवर में रहने वाले 15 वर्षीय युवक पर हमला किया । चार दिनों के भीतर 14 भेड और 8 बकरी को निवाला बना चुके । सूचना पर बिन्दकी वन रेंज टीम पहुंची सर्च अभियान चला ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है ।
जानकारी के मुताबिक सराय बकेवर निवासी मोतीलाल पाल के हाते में लकडबग्घे घुस गए, 14 भेडों को निवाला बनाया । सुबह भेड पालक हाते पहुंचा तो देखा तो सभी भेड़ों के सिर्फ अस्तिपंजर बचे है । लकडबग्घे ने बीओबी शाखा के पास दो कुत्तों को भी निवाला बनाया । इसी तरह बरिगवां व कंशमीरीपुर गांव के हमले में बकरियों निवाला बनी । बकेवर निवासी हनी (15) के घर के बाहर ही भोर पहर लकडबग्घे ने झपट्टा मार दिया । चीख पुकार मचते आसपास के लोग आये दोनों लकडबग्घे भाग गए ।
इनके आंतक का खौफ क्षेत्र में देखने को मिल रहा,लोग अकेले खेत जाने से कतरा रहे है । लोगों को सबसे ज्यादा भय बच्चों को लेकर सता रहा है । बच्चे स्कूल आदि जगहों के लिए जाने पर इनका शिकार न हो जाये सभी संसंकित है ।
रविवार को वन विभाग की टीम बकेवर पहुंची खेतों में सर्च अभियान चलाया । वन दरोगा रवींद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से जानकारी जुटा स्थानों को चिन्हित कर रात में सर्च अभियान चलायेंगे,लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है ।
