फतेहपुर । ओ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण के सफल प्रशिक्षुओं को वितरित किये गए प्रमाण पत्र ।
यह जानकारी देते हुए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रसून राय ने बताया कि निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र संख्या- 3118,/23 फरवरी 2024 के माध्यम से प्राप्त पत्र जिसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 में संचालित ओ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत गत वित्तीय वर्ष में सफल प्रशिक्षुओं के नाइलिट द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वितरित कराये जाने की सूचना फोटो ग्राफ सहित निदेशालय को प्रेषित किये जाने के अनुपालन में सूचित किया जाता है कि आज अपराह्न में विकास गुप्ता विधायक आयाह शाह, शीतला पाण्डेय चेयरमैन जिला सहकारी संघ,दिनेश तिवारी सभासद देवीगंज,जयशंकर गुप्ता समाजसेवी सचिव बी.एम.एस,प्रकाश गुप्ता समाजसेवी, मो. इम्त्याज संस्था प्रबंधक पिंग कम्प्यूटर सेण्टर,ब्रजेश प्रजापति सह-प्रबन्धक राष्ट्रीय शिक्षा मिशन एवं प्रसून राय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी,अनुज कुमार श्रीवास्तव सचिव उर्मिला सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति की उपस्थिति में ओलेवल एवं सी.सी.सी. के सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये है ।
