फतेहपुर । आज अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर सिंह द्वारा थाना खखरेरू का वार्षिक निरीक्षण किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा गार्द की सलामी लेने उपरांत थाना परिसर का भ्रमण करते हुए बैरक,मेस,शौचालय,प्रशासनिक भवन अंर्तगत थाना कार्यालय हवालात को चेक कर सम्बन्धित को समुचित साफ-सफाई/रख रखाव के निर्दश दिये गये । इस दौरान निरीक्षण थाना मालखाना का भौतिक निरीक्षण करते हुए शस्त्रों का रख-रखाव एवं उनके साफ-सफाई को चेक किया गया ।


तदोपरांत थाने के अभिलेखों में आगन्तुक रजिस्टर,गार्द,फ़ाइल,कैश बुक,रजिस्टर न0-08,बीट सूचना रजिस्टर, ऑर्डर बुक,आर्डर बुक न्यायालय, मालखाना रजिस्टर, क्रियाशील अपराधी लिस्ट आदि का अवलोकन कर प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
