– नारी सशक्तिकरण व पर्यावरण को लेकर दिया नसीहत

फतेहपुर । आज सुबह लगभग 11 बजे हंस पब्लिक स्कूल मलवा के बच्चे बसों से आकर अध्यापको अध्यापिकाओं एवं प्रिंसिपल के साथ चौड़गरा,मलवा,मुरादीपुर व औंग कस्बे मे मंच बनाकर नुक्कड़ नाटक कर समाज मे फैली तम्माम भांतियों को दूर करके महिला शक्ति को जागरूक किया । नुक्क्ड़ नाटक को देखने के लिए देखते देखते भारी संख्या मे भीड़ एकत्र होती चली गयी । हंस पब्लिक स्कूल के बच्चो ने महिलाओ को उनके अधिकार से परचित कराया बच्चों की कला से प्रभावित होकर अभिभावकों ने भी ताली बजाकर उत्साह वर्धन किया । बच्चों अध्यापको व अध्यापिकाओं ने ताली बजाकर स्वागत किया ।
इस मौके पर विद्यालय परिवार के साथ साथ बच्चों के अभिभावक एवं क़स्बा निवासी बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे और बच्चों के कार्यक्रम का आनंदित उठाया ।
