बकेवर/फतेहपुर । आज ब्लॉक देवमई में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की अध्यक्षता में शासन की मंशानुसार “हमारा आंगन-हमारे बच्चे” कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी देवमई प्रवीण शुक्ल व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई ।


इस अवसर पर प्रत्येक न्याय पंचायत से शैक्षणिक स्तर पर पांच निपुण बच्चे (जिनमें दो बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र के हैं) । जिसको पुरस्कृत किया गया ।
बाल वाटिका आयु वर्ग से 5 से 6 वर्ष के दो बच्चे हर न्याय पंचायत के जो कि आंगनवाड़ी केंद्रों में नामांकित हैं,जिनको पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा निपुण भारत एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिपेक्ष में बुनियादी शिक्षा के उद्देश्यों का वर्णन किया गया ।
मंच संचालन एआरपी ललित उमराव द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया । उनके द्वारा मेरा आंगन मेरे बच्चे कार्यक्रम के बारे में विस्तार से उपस्थित समुदाय को जानकारी दी गई ।
ललित कुमार आरपी द्वारा माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई ।
इस अवसर पर ब्लॉक के सीडीपीओ अर्जुन सिंह द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई ।
एलएलएफ के परविंदर सिंह चौहान द्वारा उपस्थित समुदाय की विभिन्न शंकाओं का निवारण किया गया । जन प्रतिनिधि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा आशीर्वचन व उद्बोधन दिया गया । इसके पश्चात खंड शिक्षा अधिकारी देवमई द्वारा उपस्थित समुदाय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई ।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से गणमान्य शिक्षक/शिक्षिका कंचन वर्मा, ज्योति त्रिवेदी,अरुणा सिंह,कल्पना गौतम,आशीष पटेल ,पूनम अवस्थी,पंकज तिवारी,प्रेमलता, राम प्रताप, रेनू पाल आदि शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे ।
