बिन्दकी/फतेहपुर । 40 घंटे के बीत जाने के बाद नहर में डूबे हुए युवक का पता चल सका । हलांकि पुलिस द्वारा लगातार स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से नहर में जाल डालकर व्यक्ति की खोजबीन बराबर की जा रही थी । जिसमें शनिवार को सुबह सफलता मिल सकी ।
बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के मेंऊना गांव में गुरुवार को देर शाम लगभग 6 बजे नहर किनारे बैठा युवक ज्ञान पुत्र मन्ना उम्र लगभग 36 वर्ष अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया । नहर में पानी के तेज बहाव के कारण मौके पर उपस्थित लोगों ने उसे ढूंढने का भरसक प्रयास किया किंतु सफलता हासिल नहीं हो सकी लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी ।
सूचना मिलने पर सरकंडी चौकी इंचार्ज सरनाम सिंह अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उसकी खोजबीन बराबर करते रहे लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका । शनिवार को सुबह 11 बजे पुनः पुलिस घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानिय गोताखोरों के माध्यम से जाल डलवा कर युवक की खोजबीन फिर से शुरू किया । यहां तक उसकी खोजबीन 10 किलोमीटर से अधिक दूर ललौली थाना क्षेत्र के थवईश्वर धाम तक किया गया । शनिवार को युवक का 40 घंटे बीत जाने के बाद पता चल सका और सफलता हाथ लगी । युवक के नहर में डूब जाने के बाद मिलने पर परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया । पुलिस ने शव का पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
