फतेहपुर । जनपद के ललौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाँदा-सागर मार्ग पर मुत्तौर गाँव के समीप शनिवार की सुबह तेज रफ्तार गिट्टी लदे ओवरलोड डम्फर की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डम्फर ओवरलोड था । जो बाँदा की ओर से फतेहपुर की ओर जा रहा था । तभी मुत्तौर गांव के समीप स्कूटी सवार युवक रिजवान को टक्कर मार दी । दुर्घटना में रिजवान डम्फर के टायरों में दब कर दो भागों में बंट गया और डम्फर चालक स्कूटी को लगभग 20 मीटर तक घसीटा रहा ।
घटना की सूचना पर परिवारजन मौके पर पहुचे और बाँदा-सागर मार्ग को जाम करने का प्रयास किया । जाम व घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी पहुँची और परिवारजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने के प्रयास किया । ललौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
