फतेहपुर । न्यायमूर्ती नरेन्द्र कुमार जौहरी (प्रशासनिक न्यायधीश) की अध्यक्षता में उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार न्यायालय परिसर जनपद फतेहपुर आयोजित लोक अदालत में छोटे अपराधिक मामलों का आपसी समझौता और सुलह के आधार पर समाधान कराया जा रहा है । जिनके द्वारा न्यायिक परिसर स्थित श्री नन्दीश्वर महादेव मंदिर में शिववृक्ष “रुद्राक्ष” रोपित किया गया ।
इस मौके पर जनपद न्यायधीश रणंजय कुमार वर्मा,जिलाधिकारी सी० इन्दुमती,पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह सहित अन्य अधिकारी /कर्मचारीगण मौके पर मौजूद रहे ।
