बकेवर/फतेहपुर ब्लॉक देवमई में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की अध्यक्षता में शासन की मंशानुसार ब्लॉक के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, ग्राम प्रधानों व एसएमसी के अध्यक्षों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,मन्त्री योगेंद्र सिंह चौहान,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव सिंह यादव के द्वारा दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती देवी की प्रतिमा पर मालार्पण से हुआ ।
इस अवसर पर ए आर पी ललित उमराव व ए आर पी सुनील कुमार द्वारा एसएससी के कार्य ,कर्तव्यों के साथ साथ विद्यालयों के कायाकल्प के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया ।
एलएलएफ के परविंदर सिंह चौहान द्वारा उपस्थित समुदाय/ शिक्षकों की विभिन्न शंकाओं का निवारण किया गया ।
जनप्रतिनिधि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा प्रेरणादायक आशीर्वचन व उद्बोधन दिया गया ।
इस मौके पर होलापुर से रामनरेश,कपरियाउसर से सुष्मिता,केशरीपुर से दिनेश सिंह द्वारा विद्यालयों को निपुण बनाने हेतु अपने अनुभव बताए गए ।
तत्पश्चात खंड शिक्षा अधिकारी देवमई द्वारा उपस्थित समुदाय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई ।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से गण मान्य शिक्षक/ शिक्षिका सुमेर सिंह,फ़ैजान अहमद, दिनेश सिंह,कंचन वर्मा, सुचिता त्रिपाठी ,अरुणा सिंह,पूनम अवस्थी,अमित दीक्षित,पंकज तिवारी,राजेश पटेल ,वेद प्रकाश सिंह आदि सभी विद्यालयों के शिक्षक ,ग्राम प्रधान व एसएमसी अध्यक्ष उपस्थित रहे ।
