– आचार संहिता का कडाई से पालन करने की जिलाधिकारी ने दी हिदायत

फतेहपुर । आज कलेक्ट्रट स्थित गांधी सभागार में जिलाधिकारी सी. इंदुमती व पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह द्वारा पीस कमेटी के सदस्यों/धर्मगुरुओं के साथ संयुक्त बैठक करते हुए आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी । साथ ही जिले में आगामी त्यौहार होली,रमजान, गुड फ्राइडे आदि को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की अपील की ।
जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने आमजनमानस की सुविधा के लिए साफ-सफाई सहित अन्य सभी जरुरी तैयारियों के सम्बन्ध में नगर पालिका परिषद सहित सम्बन्धित को आवश्यक दिशा –निर्देश दिये ।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी फतेहपुर विजय शंकर मिश्र,समस्त क्षेत्राधिकारी ,समस्त प्रभारी निरीक्षक /थानाध्यक्ष सहित राजस्व के अधिकारियों कर्मचारीगणों के साथ सभी धर्मों के धर्माचार्य व नागरिक उपस्थित रहे ।
