बकेवर/फतेहपुर । देवमई पुलिस चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।
थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि आज थाना बकेवर से उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह प्रभारी चौकी देवमई मय हमराह द्वारा मु0अ0स0 23/2024 धारा 376(3)/504/506 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजाराम पुत्र उजागर पासवान निवासी ग्राम दुंदपुर मजरे रुसी थाना बकेवर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 64 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया ।
