फतेहपुर । कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने अपने पद व पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से कांग्रेस नेत्री प्रियंका गाँधी को आभार जताते हुए इस्तीफ़ा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है ।
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पत्र भेजकर अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है ।
दिए गए इस्तीफे मे उन्होंने कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गाँधी के प्रति आभार जताया है । इस्तीफ़ा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आस्था जताते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी व ज्वाइनिंग कमेटी के चेयरमैन उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया है । इस मौके पर दोनों नेताओं ने अखिलेश पाण्डेय को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया । लोकसभा चुनाव के समय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय के इस्तीफ़ा से जिला कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है ।
