फतेहपुर । जिलाधिकारी सी. इंदुमती के आदेश के क्रम में एवं सहायक आयुक्त (खाद्य)-II,देवेन्द्र पाल सिंह के निर्देश एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में अगामी होली पर्व के अवसर पर जनपद में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाये जाने वाले विशेष अभियान के क्रम में आज के विभिन्न खाद्य परिसरों से कुल 5 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किये गये तथा 2 कुन्तल कचरी मूल्य 12000/- अस्वस्थ्यकर अवस्था में पाये जाने पर विनष्ट कराया गया एवं 14 लीटर सरसों तेल को सीज़ किया गया । जिसकी अनुमानित कीमत रू0 1400/ है ।



नमूनों का विवरण अशोक कुमार की किराना दुकान स्थित कारीकान धाता खागा फतेहपुर से कचरी का एक नमूना संग्रहित किया गया तथा 2 कुन्तल कचरी मूल्य 12000/ अस्वस्थ्यकर अवस्था में पाये जाने पर विनष्ट कराया गया । सुरेन्द्र सिंह के पनीर निर्माण इकाई स्थित गोकुलपुर धाता खागा से पनीर का एक नमूना संग्रहित । सुनील कुमार की किराना की दुकान स्थित छोटी अढ़ौली धाता खागा से सरसों तेल का एक नमूना संग्रहित किया गया और मौके पर ही 14 लीटर सरसों तेल को सीज किया गया,जिसकी अनुमानित कीमत रू0 1400/ है । जनता किराना स्टोर,प्रेम सिंह स्थित धाता खागा से मैदा का एक नमूना संग्रहित । संदेश किराना स्टोर,संदीप कुमार स्थित लिहई चौराहा धाता रोड से नमकीन (कान्हा ब्राण्ड) का नमूना संग्रहित ।
इन सभी सग्रहित किये गये नमूनों को जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया । जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी । समस्त खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने,मिलावट रहित शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ बेचने एवं सभी खाद्य पदार्थों के क्रय बिल/ टैक्स इनवाईस को रखने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करने के साथ ही बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार संचालित नही करने के कड़े निर्देश दिये गये । मौके पर उपस्थित आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया ।
टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-।।,देवेन्द्र पाल सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित,खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह,महेन्द्र कुमार यादव,राम बाबू पूजा गुप्ता उपस्थित रही । होली पर्व के दृष्टिगत सम्पूर्ण जनपद में छापेमारी अभियान अनवरत जारी रहेगा ।
