कानपुर । नरवल तहसील के अंतर्गत डोमनपुर गांव व आसपास के मजरो में ग्राम समाज की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत पर जिला चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी ने चकबंदी लेखपाल को तत्काल प्रभाव से अवैध निर्माण को रूकवाने के लिए निर्देशित किया है । इसके साथ ही अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है ।
बताते चलें कि जिन गांवों मे चकबंदी चल रही है । वहां सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण धड़ल्ले से हो रहे हैं कोई शिकायत करता है तो चकबंदी विभाग राजस्व की तरफ भेज देता है और राजस्व विभाग चकबंदी की तरफ । इसी दौरान निर्माण हो जाता है ।
जानकारी के अनुसार नरवल तहसील के ग्राम डोमनपुर जहां इस समय चकबंदी चल रही है तथा इसी के मजरा अलावल खेड़ा में गांव के ही रहने वाले जय प्रकाश अवस्थी ने गाटा संख्या 1121 जो ग्राम समाज की भूमि है । ग्राम प्रधान पति से साठगांठ कर अवैध निर्माण शुरू करा दिया । जिसकी शिकायत गांव के ही शिव प्रताप सिंह ने जिला चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी से की । जिसके बाद बंदोबस्त अधिकारी ने लेखपाल को निर्देश दिया है कि अवैध निर्माण को तत्काल रूकवा दे और अवैध कब्जा कर निर्माण कराने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को कहा है । इसी गांव के दिबियापुर में गाटा संख्या 343 जो सुरक्षित जमीन अभिलेखों में दर्ज है । वहीं, जिला चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी शिव प्रताप सिंह का कहना है कि ऐसे मामलों में चकबंदी लेखपाल को मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है ।
