बिन्दकी/फतेहपुर । दूध को संरक्षित करने वाले केमिकल को तीन सगे मासूम भाई बहनों ने दूध समझकर पी लिया । केमिकल के पीने के बाद मासूम बच्चों की हालत बिगड़ी तो परिजनों में हड़कंप मच गया । इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल भेज दिया है ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली बिन्दकी क्षेत्र के रैपुरवा गांव में राम भवन के घर में दूध को संरक्षित करने वाला एक केमिकल रखा हुआ था । शनिवार को राम भवन के 4 वर्षी पुत्री माही देवी दूसरी 6 वर्षी पुत्री आयुषी तथा 8 वर्षीय पुत्र रवि ने धोखे में केमिकल पी लिया । केमिकल पीने के बाद तीनों मासूम बच्चों की हालत बिगड़ी तो परिजनों में हड़कंप मच गया । माही और आयुषी के मुंह से खून भी निकलने लगा । तीनों बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी में भर्ती कराया गया ।
बताया जाता है कि राम भवन पहले दूध डेयरी का काम करता था वर्तमान में देरी बंद है । केमिकल का उपयोग दूध को संरक्षित करने के लिए किया जाता है । वही केमिकल घर में रखा हुआ था । जिसे बच्चों ने धोखे से पी लिया । हालत बिगड़ी तो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया ।
