Bindki/Fatehpur । विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है विपक्ष पूरी तरह से मुद्दा विहीन है । यह बात केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने नगर के ललौली चौराहे के समीप भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के कैंप कार्यालय में कही ।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें पार्टी से लगातार तीसरी बार भाजपा से फतेहपुर लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है । इसके लिए फतेहपुर जनपद वासियों की ओर से केंद्रीय नेतृत्व को आभार प्रकट करती हूं । इस मौके पर उन्होंने भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल तथा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा सहित तमाम मौजूद लोगों के साथ फूलों की होली खेली और फाग गाया ।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि राम कुमार साहू भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रन्नो गुप्ता भाजपा नेत्री सोमवती निषाद,भाजपा नेत्री समाज सेविका रचना हुसैन के अलावा इंजीनियर राहुल पटेल दिनेश सोनकर ठेकेदार तमाम लोग मौजूद है ।
