बिन्दकी/फतेहपुर । अधिवक्ता संघ के महामंत्री पद के प्रत्याशी अधिवक्ता कैलाश चंद्र पटेल ने होली के पर्व पर जनसम्पर्क के दौरान मतदाता अधिवक्ता बंधुओं को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी । इस मौके पर अधिवक्ता बंधुओं ने भी गुलाल लगाकर अधिवक्ता कैलाश चंद्र पटेल को शुभकामनाएं देते हुए जीत का भरोसा दिलाया ।
