बकेवर/फतेहपर । कस्बा बकेवर थाना मे आज भोर पहर घनी बस्ती के अंदर स्थित दरवाजे के पास खडी मोटर साइकिल को चोर चुरा ले गए । मोटर साइकिल के ओनर ने चोरी की तहरीर थाना बकेवर को दी है ।
मोटर साइकिल के ओनर बकेवर कस्बा निवासी मुन्ना सिंह प्रजापति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी मोटर साइकिल घर के दरवाजे पर लाक कर खडी किया था आज भोर पहर अज्ञात चोर मोटर साइकिल का लाक तोडकर चुरा ले गए ।
थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मोटर साइकिल चोरी हो जाने की तहरीर मिली है । आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
