फतेहपुर । कुत्तो के कहर लगातार बड़ता जा रहा है । आवारे कुत्ते अब खूंखार होते जा रहे है । कुत्तो के झुंड सीधे पशुओ और बच्चो पर हमला बोल रहे है । क्षेत्र मे कुत्तो के हमले से जानवर और बच्चे घायल हो रहे है । सोमवार सुबह कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर गाँव में स्नेहा (7वर्ष) पुत्री सुधीर को कुत्ते ने काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । स्नेहा घर के बाहर खेल रही थी उसी समय कुत्ते ने बच्ची पर हमला बोल दिया और चेहरे को नोच गाल को फाड़ दिया । औंग के एक निजी अस्पताल मे दिखाने के बाद कानपुर रिफर कर दिया गया । कानपुर के एक निजी अस्पताल मे इलाज चल रहा है ।
