कानपुर । कानपुर में होलिका-दहन के साथ लोगों में होली के पर्व की मस्ती दिखाई देनी लगी । इस दौरान कस्बा व गांवों में सुबह से हाथों में पिचकारी लेकर एक दूसरे पर रंग डालते दिखाई दिए । युवकों की टोलियां गांव-गांव लगे डीजे की धुन पर होली के गीतों पर थिरकते नजर आए । सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन गांव में गश्त करता रहा ।
सोमवार को नरवल तहसील के सरसौल,महाराजपुर,रुमा, पुरवामीर आदि कस्बा व गांवों में लोगों ने एक दूसरे को गुलाल व रंग लगा कर गले लगा कर होली के त्योहार की बधाई दी । होली पर्व को लेकर रविवार शाम अलग-अलग स्थानों पर होलिका दहन से पहले फाग का आयोजन किया गया । सरसौल कस्बा में आसपास के लोग एकत्रित हुए और होलिका दहन से पहले फाग गायन किया । यहां ढोलक की तान व मंजीरों व झीकों के बीच स्वर लहरियां बिखेरी । इसमें जमुना में न कूदो गिरधारी सहित अन्य फाग गीतों पर लोग जमकर झूमे । होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त करता नजर आया । रंगों का पर्व होली का त्योहार देशभर में मनाया गया ।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली । उन्होंने कार्यकर्ताओं को गुलाल लगा कर होली पर्व की शुभकामनाएं दी । नरवल में होली का त्योहार लोग बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया । सुरक्षा के मद्देनजर नरवल तहसील के नरवल, पाली,टौंस,सुंहैला,पुरवामीर,कुलगांव,महाराजपुर,सरसौल,शेखपुर आदि जगहों पर पुलिस गश्त कर आमजनमानस को सुरक्षा का अहसास दिलाया ।
