बिन्दकी/फतेहपुर । बिन्दकी तहसील क्षेत्र के जोगापुर गांव में बीती रात एक घरेलू कार्यक्रम के दौरान चले जाम के बीच हुए दो पक्षों के झगड़े मे हुई मारपीट में एक वृद्ध की अधिक चोट लग जाने से कानपुर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई ।
मिली जानकारी मे थाना कल्यानपुर के ग्राम जोगपुर मे एक बुजुर्ग को बेरहमी से पीट कर लहू लुहान कर दिया जिसको अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई । दोनों पक्ष एक ही परिवार के है और दोनों पक्षों से दो दो लोग घायल हुए जिमे वृद्ध सरजू प्रसाद 65 वर्ष पुत्र दुलारे की मौत हो गई ।
ग्रमीणो के अनुसार बीती रात इसी परिवार में एक कार्यक्रम था ।जिसमे उनके रिस्तेदार भी आमंत्रण में आज थे । कार्यक्रम के दौरान जमकर शराब पी गई । इसी दौरान सरजू और रंजीत पुत्र केसरी पुत्र और मनीष पुत्र रंजीत के बीच नशे मे विवाद शुरू हो गया और आपस में लाठी डंडे चलने लगे जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए । जिसमें वृद्ध सरजू गम्भीर रूप से घायल हो गया । जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने कानपुर रेफर कर दिया जहाँ कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई ।
ग्रामीणों के अनुसार मृतक का भतीजा जो कानपुर में टैम्पो चलाता है भी अपने परिवार के साथ आया हुआ था । झगडे के दौरान जब बीच बचाव को पहुचा तो खूनी झगड़ा देख उसकी पत्नी पकड कर घर ले गई और उसे झगडे के झमेले न पडने को कहा और उसे एक कमरे में बंद कर दिया । जिससे वह वहाँ न जा सके । बीच बचाव करने में अन्य लोगों को भी चोट आई है ।
कल्यानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दारूबाजी में वृद्ध की जान चली गई है । मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी फिलहाल रंजीत के भाई पत्तर को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले आई है । तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्यवाही का प्रभारी निरीक्षक ने आश्वासन दिया है ।
