फतेहपुर । आज सेवा संस्कार केंद्र सेवा बस्ती धारूपुर और मोहनपुर में सेवा भारती फतेहपुर द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया । होली मिलन के अवसर पर सैकड़ो बच्चे वा अभिभावकों ने पूरे उल्लास के साथ एक दूसरे को जमकर अबीर गुलाल लगाया । इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष अनूप अग्रवाल,संस्कार केंद्र पालक व जिला सामाजिक सद्भाव प्रमुख संजय श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष सदानंद मिश्र,कोषाध्यक्ष विनोद चंदेल,संपर्क प्रमुख हिमांशु श्रीवास्तव जी, उपस्थिति रहे । सभी ने बच्चो का उत्साहवर्धन करते हुए मिष्ठान वितरण किया ।

इस होली मिलन समारोह में नीरज नगर कार्यवाह व विभाग मार्ग प्रमुख जय प्रकाश की गरिमामई उपस्थित रही । कार्यवाह ने बच्चो को आशीर्वचन देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
