चौडगरा/फतेहपुर । कल्यानपुर थाना क्षेत्र के शुक्ला होटल के समीप जय सिंह उर्फ पिंटू निवासी गोगौली के दरवाजे के बाहर खड़ी कार के दो पहिए अज्ञात चोर खोलकर फरार हो गए । सुबह भोर पहर पीड़ित ने जब गाड़ी देखी तो दो टायर खुले मिले । बीते दिनों भी औंग थाना क्षेत्र के रानीपुर ओवर ब्रिज के समीप एक घर के दरवाजे पर खड़े डम्फर (ट्रक) से भी कई टायर अज्ञात चोर खोल ले गए थे । जिसके बाद कल्यानपुर में टायर चोरी के बाद से हड़म्कप मचा हुआ है ।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक कल्यानपुर रमाशंकर सरोज ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ।
