बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह व क्षेत्राधिकारी बिन्दकी सुशील दुबे के पर्यवेक्षण में चेकिंग के दौरान थाना पुलिस बकेवर उप निरीक्षक अलोक कुमार तिवारी मुसाफा चौराहे के पास से मुखबिर की सूचना के आधार पर भट पुरवा नहर पुल के समीप एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है ।
थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह 8 बजे हिमांशु पुत्र राम किशोर विश्वकर्मा निवासी सराय बकेवर को मय 315 बोर के तमंचा व 315 के एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास है । अभियुक्त पर आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया है ।
