– वार्षिकोत्सव का उपजिलाधिकारी अभिनीत कुमार, नगर पालिका चेयरमैन राधा साहू, अधिशाषी अधिकारी चन्द्र कृष्ण पाण्डे,निर्देशिका प्राची श्रीवास्तव व प्रबंध संजय श्रीवास्तव ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ
बिन्दकी/फतेहपुर । चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्राओं राइजिंग स्टार एवं पूर्व छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अभिनीत कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक शिवपूजन द्विवेदी,नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष राधा साहू,निर्देशिका प्राची श्रीवास्तव प्रबंधक संजय श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा विद्यालय के छात्र- छात्राओं , अभिभावकों एवं शिक्षकगणों को संबोधित करते हुए प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए मेधावी छात्रों को बहुमुखी उन्नति की दिशा में बढ़ने की प्रेरणा दी एवं उनका उत्साहवर्धन किया ।
मुख्य अतिथियों द्वारा कक्षा प्राइमरी से कक्षा 12 तक के छात्राओं को उनके उत्कृष्ट कार्यो एवं शैक्षणिक प्रतिभा को देखते हुए पुरस्कार किया । जिसमें कक्षा में प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी प्राप्त करने वाले छात्रों में कार्तिक शुक्ल पीजी,परिधि ओमर एल के जी,माधवन सोनी यूकेजी,आर्यश मित्र कक्षा एक, अग्रिम गुप्ता कक्षा 2 ,अनिका पटेल कक्षा 3,उन्नति सोनकर कक्षा 4, रेयान खान कक्षा 5,वैभवी प्रजापति कक्षा 6,उजैफ खान कक्षा 7,काव्या सिंह कक्षा 8,आस्था कक्षा 9 ,शिक्षा सिंह कक्षा 11 को प्रथम स्थान एवं अदिति सिंह कक्षा एक,स्पर्श राज कक्षा 4,अवनी सिंह कक्षा 6,आस्था कक्षा 7 कनक गुप्ता कक्षा 8, काव्य शुक्ला कक्षा 9 को द्वितीय स्थान एवं नव्या गुप्ता कक्षा एक,आनंद सोनी कक्षा 3,नैंसी देवी कक्षा 5 , अथर्व कक्षा 6,आदित्य यादव कक्षा 7,प्रेरणा साहू कक्षा 8 हर्षित सिंह कक्षा 9 व तूबा खान कक्षा 11 को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।
विद्यालय में वर्ष भर शत प्रतिशत उपस्थिति अनुशासन एवं स्वच्छता पुरस्कार भी वितरित किए गए । जिसमें किरण पीजी,आरव एल के जी,देवांश यूकेजी,जीयान कक्षा एक,,अनिका कक्षा 2,अनिका कक्षा 3,आद्या दीक्षित कक्षा तीन, यस ओमर कक्षा 5,नव्या तिवारी कक्षा 6,सुहानी कक्षा 7,कार्तिकेय कक्षा 8,कुलदीप सिंह कक्षा 9 ,मनीष कक्षा 11 को स्वच्छता एवं अंशिका देवी कक्षा एक,अर्जित कक्षा 2 ,शगुन कैथल कक्षा 3,विवेक कुमार कक्षा 5,नैतिक कक्षा 9,आनंद कक्षा 11 को अनुशासन वर्ग में पुरष्कृत किया गया । इसके बाद विद्यालय की छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न राज्यों के नृत्य प्रदर्शित करते हुए अनेकता में एकता के रूप को प्रस्तुत किया गया ।
राइजिंग स्टार प्रतियोगिता के अंतर्गत जिले के विभिन्न श्रेणियां के 1000 प्रतिभागियों में से चुने गए प्रतिभावान छात्रों को भी इस अवसर पर सम्मान सम्मानित किया गया । जिसमें प्रथम श्रेणी में जूनियर श्रेणी से अरकश वर्मा नृत्य वंशिका निषाद कला, आराध्या गायन,प्रांजय अवस्थी क्ले क्राफ्ट,सीनियर श्रेणी से राही यादव कक्षा 6 नृत्य,निदा खान कक्षा 12 कला,सिमरन कक्षा 6 गायन, अस्मित कक्षा 6 योग में अग्रणी रहे ।
इस अवसर पर एक कदम आगे बढते हुए पूर्व छात्र समागम समारोह का भी आयोजन किया गया । जिसके तहत पूर्व छात्रों को सम्मान किया गया । विद्यालय के वर्ष भर में विभिन्न प्रतियोगिताओं में अर्जित पुरस्कारों और उपलब्धियां को दर्शाते हुए इस वर्ष निर्देशिका प्राची श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य द्वारा ई- न्यूज़ त्रैमासिक पत्रिका दि सीपीएस टाइम्स का भी विमोचन किया गया । यह पत्रिका छात्र व छात्राओं द्वारा अर्जित की गई उपलब्धियां व उनकी लेखनी को भी प्रदर्शित करती है ।
इस मौके पर विद्यालय का प्रदेश में नाम रोशन करने वाले दो छात्राओं को मां इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रोपराइटर ठाकुर रघुपाल सिंह द्वारा लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया ।
समारोह में विद्यालय के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव श्रीमती रेखा श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, निर्देशिका प्राची श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य नितिन तिवारी के साथ शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, शिक्षणेत्तर कर्मचारी व बडी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे ।
