फतेहपुर /बिन्दकी : ग्राम फिरोजपुर मजरे रामपुर हुसैना में कारगार राज्य मंत्री जय कुमार जैकी की उपस्थिति में विद्युत विभाग का बिल संशोधन कैंप का आयोजन किया गया ।

जिसमे सभी ग्रामवासीयों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने बिल संशोधित करके जमा किया गया ।
ग्राम फिरोजपुर के कुल 40 उपभोक्ताओ ने बिल जमा किया और 23 लोगों का बिल संशोधित किया गया ।
कैंप में कुल 90 हजार रु० की राजस्व वसूली की गई ।
कैंप में राज्य मंत्री के अतिरिक्त राकेश पांडे अधिक्षण अभियंता फतेहपुर,आर एन सिंह अधिशाषी अभियंता द्वितीय,प्रशांत शुक्ला उपखंड अधिकारी बिंदकी,बिरेश पटेल कार्यालय सहायक अवर अभियंता गोपी चंद गुप्ता उपस्थित रहे ।
