फतेहपुर । निचली रामगंगा नहर में शैवाल इस कदर है की नहर का पानी कम अब केवल हरी घास नजर आ रही है । नहर मे कुड़नी ,मुसाफ़ा के पास से कोरसम तक भयंकर शैवाल ने नहर को अपने कब्जे में कर लिया है । अब इस शैवाल मे पशु पानी पीने जा रहे तो फस रहे है । शैवाल की जकड़ मे मृत मवेशियों के शव जगज जगह फँसे है । मृत शवो की दुर्गन्ध से लोग परेशान हो रहे है । आसपास गाँव पधारा,जलाला,शाहजहापुर के लोग शिकायत कर रहे है । नहर विभाग की उदासीनता से आजिज युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़ ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत किया है ।उन्होंने कहा है । आज तक नहर इतनी गंदी कभी नही हुई । मृत शव,कूड़ा कचरा,शैवाल से टेल तक पानी नही पहुँच रहा है । मुर्दे कुत्ते नोच रहे है । जिसकी दुर्गन्ध से लोग परेशान हो रहे है ।
