कानपुर । सरसौल स्थित हरे कृष्णा कॉलेज में 1300 पेड़ो का किया गया रोपण ग्रीन लेगसी कैंपेन के अन्तर्गत 100 दिन में दस हजार वृक्षारोपठा के संकल्प के साथ आज दिन मंगलवार को हरे कृष्णा कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटिज सरसौल संग लगभग 1300 पेड़ लगाये गये ।
डॉ० हरमीत कौर ने बताया कि अपनी सार्थक भूमिका निभाएं :

हरी- भरी धरती और खुशहाली के लिए हम सभी को पौधरोपण करना है । उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकार निभाते हुए पौधरोपण करने के साथ ही पौधे की सुरक्षा करने का भी संकल्प लें । पौधे लगाकर हम अपने वर्तमान के साथ ही भविष्य को भी संरक्षित करते हैं । जीवन के लिए शुद्ध हवा, पानी के साथ-साथ पर्यावरण का संतुलन होना जरूरी है । इस बारिश में अधिक से अधिक पौधरोपण करें और हरी-भरी धरती के लिए अपना योगदान दें । आईए हम सभी पौधरोपण का संकल्प लें और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सार्थक भूमिका निभाएं पर्यावरण को अगर बचाना है तो पेड़ों को बचाना होगा इन्हें लगाना होगा जितनी हरियाली होगी हम उतने ही प्रकृति के उतने ही निकट होंगे । इसी योगदान के तहत आज हरे कृष्णा कॉलेज में फलदार पेड़ आम अमरूद जामुन कटहल केला वही छायादार बरगद नीम कदम के पौधे भी लगाए गए ।
इस अवसर पर डॉ० हरमीत कौरभल्ला (प्राचार्य/लेखिका- खालसा गल्स कालेज,बिक्रमजीत सिंह भल्ला,हर्ष बहादुर सिंह परिहार, हेदी सिंह डॉ० बृजेश सिंह,डॉ० अनीता सिंह (प्राचार्य, हरे कृष्णा कालेज ऑफ ह्यूमैनिटिज) डॉ० कुलदीप भारद्वाज,वरिन्द्रजी सहित अन्य लोग भी उपस्थिति रहे ।
