फतेहपुर । इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के संयोजकत्व में विकास भवन सभागार में 101 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरण व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी सी० इंदुमती व विशिष्ट अतिथि के रूप में पवन कुमार मीना मुख्य विकास अधिकारी ,डॉ० इश्तियाक अहमद मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रमोद सिंह चंदरौल जिला विकास अधिकारी उपस्थित रहे ।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को रेडक्रास वेशभूषा पहनाकर पुष्पगुच्छ व शाल भेंट की गई । फिर जिलाधिकारी के प्रयास से जनपद का नाम लंदन बुक ऑफ रिकॉर्ड में अंकित होने से चेयरमैन व आजीवन सदस्यों द्वारा पगड़ी पहनाकर,शाल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया ततपश्चात सर्वप्रथम जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 11 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया फिर उपस्थित सभी आजीवन सदस्यों द्वारा गोद लिए गए सभी 101 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री प्रदान की गई ।

साथ ही स्वीप के अंतर्गत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित नागरिकों को 20 मई को शत प्रतिशत मतदान हेतु निवेदन किया गया व मतदाता शपथ भी दिलाई तथा जिलाधिकारी द्वारा इंडियन रेडक्रास सोसाइटी द्वारा किए जा रहे सेवाकार्यों का उत्साहवर्धन किया गया । कार्यक्रम का संचालन चेयरमैन डॉ० अनुराग श्रीवास्तव द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ० निशात शहाबुद्दीन , सचिव अजीत सिंह,आजीवन सदस्य सर्वेश कुमार गुप्ता,डॉ० पंकज रस्तोगी, डॉ० अरुणा श्रीवास्तव ,दीपाली वर्मा,कल्पना सिंह,साधना चौरसिया,राकेश कुमार,राशिद हुसैन,प्रशांत पाटिल,अंगद सिंह चंदेल, चैतन्य कुमार,कौशल कुमार श्रीवास्तव,दिनेश कुमार श्रीवास्तव,शैलेन्द्र रस्तोगी, अभिनव श्रीवास्तव, कपिल श्रीवास्तव, राजा सिंह ,संजय श्रीवास्तव सहित सभी आजीवन सदस्य उपस्थित रहे ।
