Bindki [Fatehpur] | बिन्दकी पुलिस ने आज गुरुवार को नगर में डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया । डग्गामारी,नो पार्किंग,ओवरलोडिंग ओवर हाइट के आरोप में 30 गाड़ियों को सीज कर दिया गया । जिन्हें कोतवाली परिषद में खड़ा कराया गया । वही ₹20 हजार का विभिन्न गाड़ियों में जुर्माना किया गया ।
गुरुवार को सीनियर सब इंस्पेक्टर सत्यदेव गौतम के नेतृत्व में पुलिस द्वारा डग्गा मार वाहनों के खिलाफ एक अभियान चलाया गया । नगर के ललौली चौराहे में चलाए गए अभियान के हड़कंप मचा रहा । पुलिस ने उन टेंपो को पकड़ा जिनके पास कागजात नहीं थे । गाड़ियों में नंबर नहीं पड़े थे । अनुमति पत्र नहीं था । इसके अलावा उन गाड़ियों को पकड़ा गया जो नो पार्किंग वाले स्थान पर खड़े थे । इसके साथ ही छोटे चार पहिया और तीन पहिया वाहन में अधिक सवारी बैठाए हुए थे । ओवरलोडिंग तथा ओवर हाइट के आरोप में भी गाड़ियों का चालान किया गया । लगभग 30 गाड़ियों को पुलिस ने पकड़ा जिन पर करीब ₹20 हजार का जुर्माना किया गया ।
इस अभियान में कस्बा इंचार्ज नीरज कुमार कुशवाहा, खजुहा चौकी इंचार्ज भारत सिंह,जोनिहा चौकी इंचार्ज आलोक कुमार तिवारी सहित कई सब इंस्पेक्टर और पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे ।
