– मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद चेयरमैन राधा साहू ने महिला मंडल को दी मुबारकबाद
Bindki [Fatehpur] | महिला व्यापार मंडल कंछल गुट के तत्वाधान में आर एस जी इंटर कालेज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । होली मिलन समारोह में मौजूद महिला व्यापारियों व अतिथि महिला नेत्रियों ने एक दूसरे के अबीर गुलाल लगाकर मुबारकबाद दिया । समारोह की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की चेयरमैन राधा साहू ने मौजूद सभी महिला व्यापारियों को मुबारकवाद दी ।





समारोह में मुख्य अतिथि चेयरमैन राधा साहू के साथ रन्नो गुप्ता, महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष स्वाती ओमर,महामंत्री किरन सोनी, उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव,डाली गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीपिका ओमर, नीरजा ओमर,अनीता ओमर,दीपाली ओमर,सीमा गुप्ता,रमा ओमर, ज्योति ओमर,मीनू ओमर,विभा गुप्ता,सीमा देवी,रेखा गुप्ता,शालिनी, उमा,अर्चना सरिता,दीपा,शशी,राधा,वंश का,कृष्णा व कृतिका सहित बडी संख्या मे महिलाएं मौजूद रही ।
